आरा, मार्च 10 -- -तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप, जुटे रहे अधिकारी और कर्मी -दो सत्रों में होगी बैठक, पहले सत्र में बजट सहित अन्य प्रस्ताव होंगे पारित -प्रश्नोत्तरी सत्र में सीनेट सदस्यों के सवालों का दिया जायेगा जवाब आरा। निज प्रतिनिधि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में बुधवार को सीनेट की बैठक जीरो माइल स्थित विवि के परीक्षा भवन सभागार में होगी। बैठक को ले सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। मंगलवार को सीनेट की बैठक को लेकर कई कार्य हुए। बता दें कि सीनेट की बैठक में विवि के वित्तीय वर्ष 2026-27 की आय-व्यय बजट पारित किया जायेगा। बता दें कि इस बार का बजट आठ अरब 69 करोड़ 19 लाख 98 हजार 56 रुपये का है। यह घाटे का बजट है। राज्य सरकार के शिक्षा विभाग से इतनी ही राशि विभिन्न मदों में अपेक्षित की गयी है। बजट वित्त समिति और सिंडिकेट से अनुमोदित हो चुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.