आरा, मई 2 -- -दाखिले को लेकर समर्थ सेल का हुआ पुनर्गठन -पोर्टल पर सभी तरह की जानकारी की जा रही अपलोड आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 में समर्थ पोर्टल से दाखिले को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। कुलपति प्रो शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी के निर्देश पर समर्थ पोर्टल से एडमिशन को लेकर नोडल अधिकारी समेत अन्य कर्मी तैयारी में लग गए हैं। यह भी पढ़ें- स्नातक में दाखिले को समर्थ पोर्टल खुलासमर्थ पोर्टल के लिए कार्यालय आवंटित समर्थ पोर्टल के लिए एक कार्यालय भी आवंटित कर दिया गया है। साथ ही समर्थ सेल का पुनर्गठन किया गया है। इस सेल में छात्र कल्याण अध्यक्ष, नोडल अधिकारी, बिहार राज्य उच्च शिक्षा परिषद के तकनीकी विभाग के तीन सदस्य और अन्य दो वरीय सहायक प्राध्यापक को रखा गया है। नोडल अधिकारी प्रो विजय रा...