आरा, मई 14 -- -नई व्यवस्था जल्द होगी लागू, लीव मॉड्यूल को लेकर हुई बैठक -सभी शिक्षकों और कर्मियों को समर्थ पोर्टल से मिलेगा अवकाश -डिजिटल और पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की दिशा में बड़ा कदम आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) में शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिए छुट्टी लेने की प्रक्रिया जल्द ही ऑनलाइन होने जा रही है। अब विश्वविद्यालय, पीजी विभागों और अंगीभूत कॉलेजों के शिक्षक व कर्मचारी समर्थ पोर्टल के माध्यम से अवकाश के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने लीव मॉड्यूल लागू करने की तैयारी पूरी कर ली है और जल्द ही इसे औपचारिक रूप से शुरू किया जाएगा। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री की मितव्ययिता अपील का असर, कुविवि में अधिकांश बैठकें अब ऑनलाइन होंगीबैठक की जानकारी समर्थ पोर्टल पर लीव मॉड्यूल को सक्...