आरा, मार्च 13 -- -केन्द्राधीक्षकों, ऑब्जर्वर और उड़नदस्ता टीम को निर्देश जारी -दो पालियों में होगी परीक्षा, 2700 परीक्षार्थी होंगे शामिल आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में प्रीएचडी नामांकन परीक्षा (पैट) वर्ष 2025 आज शनिवार को मार्च को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी केंद्रों पर परीक्षा से जुड़ी सामग्री भेज दी गई है। शुक्रवार को सभी केंद्रों पर केंद्राधीक्षकों ने वीक्षकों के साथ ब्रीफिंग की। साथ ही सीट प्लान को अंतिम रूप दिया गया। कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर केंद्रों को आवश्यक गाइड लाइन जारी किया गया है। परीक्षा कक्ष में विद्यार्थी मोबाइल/इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि लेकर नहीं पहुंचे, इसके लिए केन्द्रों पर जैमर लगाने का निर्देश दिया गया है। इस आलोक में सभी केंद्रों पर जैमर लगाया गया है। ब...