आरा, फरवरी 23 -- -वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की बैठक में हुआ निर्णय -अब विवि में पांच सौ की जगह आठ सौ रुपए मूल डिग्री के लिये जायेंगे -रेगुलर कोर्स और वोकेशनल कोर्स के परीक्षा फॉर्म के दर में भी वृद्धि -परीक्षा फॉर्म के लिए 560 की जगह अब सात सौ रुपये लिया जाएंगे आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ने यूजी और पीजी की मूल डिग्री के लिए निर्धारित शुल्क में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। अब पांच सौ की जगह आठ सौ रुपए मूल डिग्री के लिए लिया जायेगा। वहीं परीक्षा शुल्क में भी वृद्धि की गई है। सोमवार को आयोजित परीक्षा बोर्ड की बैठक में पांच एजेंडों पर चर्चा कर निर्णय लिया गया। अध्यक्षता कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने की। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में परीक्षा समिति ने परीक्षा विभाग के प्रस्ताव पर चर्चा क...