आरा, जून 12 -- आरा। निज प्रतिनिधि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में विज्ञान संकाय के अध्यक्ष पद पर गुरुवार को नियुक्ति कर दी गई। नियुक्ति के बाद अधिसूचना भी जारी कर दी गई। एचडी जैन कॉलेज के प्राचार्य प्रो नरेंद्र कुमार को विज्ञान संकायाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दें कि विज्ञान संकाय के अध्यक्ष का पद दो महीने से रिक्त था। संकायाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने से शोधार्थियों को परेशानी हो रही थी। विज्ञान संकाय से जुड़े विभिन्न विषयों के शोधार्थी और विद्यार्थियों के कार्य बाधित हो रहे थे। बता दें कि इनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा। नियुक्ति पर कई शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खुशी ज़ाहिर करते हुए कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी को धन्यवाद और प्रो नरेंद्र कुमार को बधाई दी है। बधाई देने वालों में पीजी हिन्दी विभाग के प्रो नीरज कुमार,...