आरा, अक्टूबर 12 -- आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. श्रीधर पांडेय का निधन रविवार की सुबह हो गया। उनके निधन से शैक्षणिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। प्रो. पांडेय हर प्रसाद दास जैन महाविद्यालय आरा के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष भी रहे थे। वे न केवल बिहार राज्य, बल्कि देश के प्रख्यात अर्थशास्त्रियों में गिने जाते थे। उन्होंने अर्थशास्त्र विषय पर 38 से अधिक पुस्तकों की रचना की थी और दशकों तक अर्थशास्त्र की प्रतिष्ठित पत्रिका नव आर्थिकी के मुख्य संपादक रहे। प्रो. पांडेय के निधन को अर्थशास्त्र जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। वे अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। निधन पर विश्वविद्यालय और महाविद्यालय परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। कुलपति प्रो शैलेंद्...