आरा, मई 7 -- आरा,निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक पद पर बदलाव किया गया है। प्रो अनवर इमाम को पदमुक्त करते हुए पीजी मनोविज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ लाल बाबू सिंह को परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना जारी होने के बाद डॉ लाल बाबू सिंह ने योगदान भी कर लिया। गुरुवार को परीक्षा नियंत्रक पद पर हुए अचानक हुए बदलाव की चर्चा विश्वविद्यालय में खूब रही। मालूम हो कि डॉ लाल बाबू सिंह लंबे समय से विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने प्रॉक्टर की जिम्मेवारी भी संभाली थी। डॉ लाल बाबू सिंह ने बताया कि कुलपति के निर्देशन में कार्य होगा। परीक्षा संचालन, मूल्यांकन प्रक्रिया और समय पर परिणाम प्रकाशन किया जाएगा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय का ...