आरा, फरवरी 24 -- -अधिकतर संगठन पहले तिथि जारी करने की कर रहे थे मांग -बोले छात्र कल्याण अध्यक्ष, आज गठित होगी चुनाव संचालन समिति आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को ले कवायद तेज कर दी गयी है। इसी कड़ी में मंगलवार को छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। इसमें अभाविप, आइसा, छात्र जदयू, एनएसयूआई, छात्र राजद, छात्र जदयू, छात्र रालोमो सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। हालांकि बैठक में कोई सकारात्मक परिणाम निकल कर नहीं आ पाया। बैठक में सभी दलों के प्रतिनिधियों ने अपने विचारों को रखा। अधिकतर संगठन छात्र संघ चुनाव की तिथि तय करने की मांग कर रहे थे। इनका कहना था कि कई बार छात्र संघ चुनाव की तैयारी हुई। विश्वविद्यालय ने बैठक भी की, लेकिन चुनाव नहीं हो पाया। ऐसे में इस बार कैसे विश्वास ...