आरा, अप्रैल 24 -- -गहन तलाशी के बाद केंद्रों पर परीक्षार्थियों को दी गई इंट्री -भीषण गर्मी के मद्देनजर केंद्रों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) में पीजी सेमेस्टर चार (सत्र 2024-26) की परीक्षा शुक्रवार से शुरू हुई। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण रही। गहन तलाशी के बाद केंद्रों पर परीक्षार्थियों को इंट्री दी गई। परीक्षा हॉल में भी कई बार तलाशी ली गई। इधर, सेमेस्टर चार की परीक्षा समय पर लिए जाने से विद्यार्थियों में खुशी रही। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्न सिलेबस के अनुसार ही पूछे गए थे। सवालों ने कोई खास परेशान नहीं किया। यह भी पढ़ें- पीजी सेमेस्टर चार की परीक्षा आज से, तैयारी पूरी भीषण गर्मी को देखते हुए केंद्र की ओर से परीक्षा हॉल के बाहर पानी की पर्याप्त व्यवस्थ...