वीकेएसयू : एलएलबी और बीए-एलएलबी पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए तिथि पांच सितंबर तक बढ़ी
आरा, अगस्त 28 -- आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2026-27 में एलएलबी और बीए-एलएलबी पाठ्यक्रमों में नामांकन के इच्छुक अभ्यर्थियों को राहत दी है। विश्वविद्यालय ने समर्थ पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि को विस्तारित करते हुए पांच सितंबर तक निर्धारित कर दिया है। इस संबंध में अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो ओम प्रकाश राय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। नामांकन के इच्छुक छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय के आधिकारिक समर्थ पोर्टल पर जाकर तय समय सीमा के भीतर अपना फॉर्म ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं। गौरतलब हो कि विश्वविद्यालय अंतर्गत बीए-एलएलबी पाठ्यक्रम की पढ़ाई केवल माता मंझारो अजब दयाल सिंह विधि महाविद्यालय में ही उपलब्ध है। ऐसे में स्नातक के साथ कानून की पढ़ाई करने की चाह रखने वाले विद्यार्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.