आरा, मार्च 22 -- -सभी कॉलेजों को करना होगा आयोजन, जल्द बुलाई जाएगी बैठक -प्रशिक्षण के साथ खेल प्रतियोगिता के आयोजन पर दिया जा रहा जोर आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने और सभी खेलों में सहभागिता को लेकर कवायद तेज की जाएगी। खासकर अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में सभी कॉलेजों की टीमें भाग लें, इस दिशा में पहल की जाएगी। इसके लिए आवश्यक गाइड लाइन कॉलेजों को जारी होगा। निर्देश का पालन नहीं करने वाले कॉलेजों पर कार्रवाई भी होगी। दरअसल हर वर्ष अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होती है। हालांकि अंतर महाविद्यालय में कुछ खेलों को छोड़कर अन्य खेलों में खिलाड़ियों की संख्या बहुत ही कम रहती है। इसमें सुधार को लेकर विवि ने योजना तैयार की है। इस बार अंतर महाविद्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.