हरिद्वार, मई 9 -- वीकेंड पर धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने से शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। शनिवार को सुबह से ही हरकी पैड़ी और प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं, जबकि शहर की प्रमुख पार्किंगें वाहनों से पूरी तरह भर गईं। पंतद्वीप और दीनदयाल पार्किंग के फुल होने के बाद पुलिस को वाहनों को वैकल्पिक स्थानों पर भेजना पड़ा। शहर में बढ़ती भीड़ का असर यातायात पर भी साफ दिखाई दिया। चंडी चौक फ्लाईओवर से लेकर भूपतवाला तक दिनभर वाहनों का दबाव बना रहा। हाईवे और संपर्क मार्गों पर कई स्थानों पर रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनी रही। हरकी पैड़ी, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और बाजार क्षेत्रों में भी भारी भीड़ के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वीकेंड और चारधाम यात्रा सीजन के चलते बड़ी ...