नैनीताल, जनवरी 31 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में इस बार वीकेंड पर शनिवार को बीते वीकेंड की तुलना में पर्यटकों का आगमन कम रहा। हालांकि, दिनभर शहर में चहल पहल बनी रही। बता दें कि बीते दिनों हुई बर्फबारी और बारिश के कारण हजारों की संख्या में पर्यटकों ने नैनीताल और आसपास के पर्यटन स्थलों का रुख किया था। जिससे पर्यटकों के वाहनों से जाम की भी स्थिति बनी रही थी। इधर, शनिवार को काफी कम पर्यटक शहर में दिखाई दिए। प्रमुख पर्यटन स्थल नैनीझील, स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, हनुमान ग़ढ़ी, पंत पार्क आदि में पर्यटक दिखाई दिए। होटल एसोसिएशन नैनीताल के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि 26 जनवरी के बाद वीकेंड में पर्यटकों के आगमन से कारोबार बेहतर रहा, लेकिन इस वीकेंड में पर्यटकों की संख्या कम दिखाई दी। नाव चालक समिति के सचिव विक्रम सिंह बिष्ट ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.