देहरादून, मई 16 -- देहरादून। वीकेंड पर मसूरी घूमने जाने वाले पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने से देहरादून-मसूरी रूट पर रोडवेज बसें कम पड़ गईं। सुबह से ही बड़ी संख्या में पर्यटक देहरादून स्थित मसूरी बस अड्डे पहुंचने लगे। यात्रियों की भीड़ बढ़ने के कारण कई लोगों को घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ा। बस अड्डे पर लंबी कतारें लगी रहीं और सीट न मिलने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।मसूरी में मौसम सुहावना होने और छुट्टी के चलते पर्यटकों की संख्या अचानक बढ़ गई। भीड़ को देखते हुए रोडवेज विभाग ने अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में बढ़ी यात्रियों की भीड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...