रिषिकेष, मार्च 28 -- मौसम में फिर से गर्माहट आते ही ऋषिकेश में वीकेंड पर आसपास राज्यों से पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार को वीकेंड पर शहर के मुख्य और बाईपास मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बन गई। सुबह से लेकर शाम तक दोनों मार्गों पर जाम लगने की वजह से पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी झेलनी पड़ी। शनिवार सुबह करीब 11 बजे से हरिद्वार बाईपास मार्ग पर स्लो ट्रैफिक की समस्या शुरू हुई। दोपहर 12:30 बजे इंद्रमणि बडोनी चौक पर वाहनों का दबाव बढ़ते ही पर्यटक वाहनों की कतार बाईपास रोड पर योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन तक लग गई। वाहनों का दबाव बढ़ने पर पुलिसकर्मी ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए हरकत में आए, मगर संकरी सड़क और चौराहों पर वाहनों की भीड़भाड़ के चलते वह बेबस दिखे। शहर के मुख्य मार्ग पर भी जयर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.