वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार रहा पहाड़ों का राजा चकराता
विकासनगर, जून 13 -- वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के चकराता आने से छावनी बाजार सहित आसपास के पर्यटक स्थल गुलजार रहे। दोपहर तक ही चकराता के होटल पैक हो गए थे। देर शाम तक चकराता आने वाले पर्यटक कमरे तलाशते नजर आए। गर्मी के बढ़ते प्रकोप से राहत पाने के लिए शनिवार को बड़ी संख्या में पर्यटक एवं प्रकृति प्रेमी पहाड़ों का राजा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल चकराता पहुंचे। वीकेंड होने के कारण छावनी बाजार सहित आसपास के पर्यटन स्थलों पर दिनभर पर्यटकों की भारी चहल पहल देखने को मिली। सैलानियों की आमद से पूरे बाजार क्षेत्र में रौनक छाई रही तथा स्थानीय व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे। यह भी पढ़ें- नैनीताल में उमड़ी सैलानियों की भीड़, सड़कों पर जाम शनिवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में पर्यटक अपने परिवार और मित्रों के साथ चकराता प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.