विकासनगर, अप्रैल 12 -- चकराता, संवाददाता। चकराता शनिवार के बाद रविवार दोपहर तक पर्यटकों से गुलजार रहा लेकिन शाम होते होते पर्यटक अपने गंतव्य की ओर लौटने लगे। पर्यटकों ने चकराता के मशहूर पर्यटन स्थलों पर घूमकर यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का दीदार किया। शनिवार को बड़ी संख्या में पर्यटको ने चकराता का रुख किया था जिससे देर शाम तक चकराता के अधिकांश होटल पैक हो गए थे। पर्यटकों के बड़ी संख्या में आने से यहां के व्यापारी भी खुश नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...