नैनीताल, अप्रैल 11 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में वीकेंड और स्कूलों की छुट्टियों के चलते पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पर्यटकों ने नौकायन का लुत्फ उठाया। शनिवार को सुबह से शाम तक करीब पांच हजार पर्यटक सैर-सपाटे को पहुंचे।शहर के पर्यटन स्थल माल रोड, नैनीझील, केव गार्डन, स्नोव्यू पॉइंट, पंगोट, हिमालय दर्शन आदि में पर्यटकों की भारी चहल-पहल देखी गई। रोपवे में अप्पू घर के समीप से स्नोव्यू जाने को भीड़ उमड़ी रही l सड़कों पर पर्यटकों के वाहनों से जाम की भी स्थिति बनी रही। शनिवार को 1500 से अधिक वाहनों ने शहर में प्रवेश किया। नैनीताल जू में 700, केव गार्डन में 550 और रोपवे में 300 से अधिक पर्यटक पहुंचे। नाव चालक समिति के सचिव विक्रम सिंह बिष्ट ने बताया कि नौकायन को अच्छी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं l होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.