हरिद्वार, जून 7 -- शनिवार के बाद रविवार को भी वीकेंड पर हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते हरिद्वार-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह दबाव में नजर आई। सुबह से ही हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ने लगी, जिसका असर यातायात की गति पर साफ दिखाई दिया। कई स्थानों पर लंबा जाम लगने से वाहन घंटों रेंगते रहे और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता गया। शंकराचार्य चौक से लेकर प्रेमनगर फ्लाईओवर तक लगभग एक किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। जाम में फंसे वाहन चालक और यात्री धीमी रफ्तार के कारण परेशान नजर आए। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में सुबह से ही हाईवे पर लगा जाम हाईवे के साथ-साथ सर्विस लेन पर भी वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। मौके पर त...