हरिद्वार, मई 30 -- वीकेंड पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी आमद के चलते शनिवार को धर्मनगरी की यातायात व्यवस्था पूरी तरह दबाव में रही। हाईवे से लेकर शहर के प्रमुख और अंदरूनी मार्गों तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। शनिवार सुबह से ही दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने लगा था। दोपहर तक हाईवे के साथ ही सर्विस लेन, रेलवे रोड, भीमगोड़ा मार्ग और उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र की सड़कों पर भी जाम की स्थिति बन गई। हरकी पैड़ी और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण यातायात व्यवस्था और प्रभावित हुई। यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में वीकेंड पर लगा जाम जाम के चलते लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक समय लगा। दोपहिया वाहन चालक भी जाम से नहीं बच...