रिषिकेष, अप्रैल 26 -- चारधाम यात्रा के बीच वीकेंड पर रविवार को पर्यटक वाहनों के दबाव से ऋषिकेश और मुनिकीरेती क्षेत्र में ट्रैफिक पटरी से उतर गया। शहर में मुख्य और बाईपास मार्ग पर पहाड़ का रुख करने वाले वाहन सवारों को जाम और स्लो ट्रैफिक की समस्या झेलनी पड़ी। पर्वतीय इलाकों से ऋषिकेश और हरिद्वार की ओर आने वाले वाहन भी जाम में फंसे, जिसके चलते गरुड़चट्टी से ट्रैफिक को डायवर्ट करते हुए बैराज से चीला होते हुए हरिद्वार की ओर भेजा गया। रविवार सुबह से ही दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों से ऋषिकेश में पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह दस बजे तक पर्यटक वाहनों के दबाव से सड़कों पर जाम लगना शुरू हो गया। ऋषिकेश में मुख्य और बाईपास मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से हरिद्वार बाईपास रोड पर इंद्रमणि बडोनी चौक से लेकर योगनगरी रेलवे स्टे...