नैनीताल, दिसम्बर 13 -- भवाली, संवाददाता। प्रसिद्ध कैंची धाम में शनिवार को आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। देश-विदेश से आए करीब 17 हजार श्रद्धालुओं ने नीब करौरी बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। शनिवार और सप्ताहांत होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में खासा इजाफा देखा गया। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की ओर से दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस सड़क से यातायात सुचारु कराती रही। हालांकि, भवाली बाजार और कैंची क्षेत्र में जाम की समस्या भी बनी रही। जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को परेशान होना पड़ा। कैंची मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.