नैनीताल, मई 22 -- भानु, नैनीताल। कैंची धाम, भवाली एवं भीमताल क्षेत्र में प्रत्येक वीकेंड (शनिवार एवं रविवार) के दौरान बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस की ओर से विशेष यातायात एवं डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है। जारी रूट प्लान के अनुसार अल्मोड़ा और रानीखेत की ओर से हल्द्वानी जाने वाले भारी वाहनों को क्वारब एवं खैरना से डायवर्ट कर रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग से भेजा जाएगा, ताकि भवाली और कैंची क्षेत्र में जाम की स्थिति न बने। यह भी पढ़ें- आज और कल के लिए यातायात डायवर्जन लागू यह भी पढ़ें- कैंची धाम में भीड़ और जाम से निपटने को दिए सख्त निर्देश यह भी पढ़ें- मसूरी में शटल सेवा शुरू, पर्यटकों का विरोध भी झेलना पड़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...