रिषिकेष, मई 30 -- वीकेंड पर शनिवार को एक बार फिर ऋषिकेश की सड़कों पर ट्रैफिक बेपटरी हो गया। पर्यटक वाहनों के दबाव से शहर की सड़कें जाम में जकड़ उठीं। इसके चलते हरिद्वार बाईपास रोड पर जाम लग गया, जिसमें न सिर्फ पर्यटक व यात्रियों को परेशानी पेश आई, बल्कि स्थानीय लोगों को भी आवागमन में फजीहत झेलनी पड़ी। हरिद्वार की ओर से मार्ग पर सुबह दस बजे से ही वाहनों की कतारें इंद्रमणि बडोनी चौक से एआरटीओ कार्यालय तक लग गई, जिससे आसपास क्षेत्र से बाईपास का रुख कर ऋषिकेश जा रहे स्थानीय लोगों को भी जाम का झाम झेलना पड़ा। मार्ग पर ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए पुलिस को ट्रैफिक प्लान-बी लागू करना पड़ा। यह भी पढ़ें- वीकेंड पर ऋषिकेश में हांफा ट्रैफिक,रेंगते रहे वाहन दोपहर 12 बजे के बाद नेपालीफार्म से यात्री और पर्यटक वाहनों को भानियावाला से रानीपोखरी होते हु...