नई दिल्ली, मई 24 -- वीकेंड खत्म होते-होते सोमवार आने की टेंशन होने लगती है। सोमवार आते ही कितने लोग निराश हो जाते हैं, लोगों का मूड ऑफ हो जाता है। अगर आप भी वीकेंड खत्म होने से परेशान हैं और सोमवार को फ्रेश फील नहीं कर रहे हैं तो हम आपको 5 ऐसी फिल्में बता रहे हैं जो आपको मूड फ्रेश कर देंगी। ये सभी फिल्में आपको जियो हॉटस्टार पर मिल जाएंगी। इस लिस्ट में इंग्लिश और हिंदी फिल्में शामिल हैं। हो सकता है आपने ये फिल्में पहले देखी भी हों, लेकिन ये वो फिल्में हैं जिन्हें आप कभी भी देखें तो आपका मूड फ्रेश हो जाता है। अंग्रेजी मीडियम: साल 2020 में आई इरफान खान और करीना कपूर की फिल्म अंग्रेजी मीडियम एक पिता और बेटी के खूबसूरत रिश्ते की कहानी है। फिल्म में राधिका मदान भी अहम भूमिका निभाती नजर आई हैं। फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 25 मिनट का है। फिल्म में आपक...