नैनीताल, मई 25 -- नैनीताल, संवाददाता। वीकेंड समाप्त होने के बाद भी सोमवार को नैनीताल में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। पर्यटक वाहनों की अधिक आवाजाही के चलते शहर की सड़कों पर कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी बनी रही।सोमवार को नैना देवी मंदिर, हिमालय दर्शन, केव गार्डन, स्नो व्यू, चिड़ियाघर और वाटर फॉल समेत आसपास के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही लगातार बनी रही। बढ़ते वाहनों के दबाव के कारण मालरोड समेत प्रमुख सड़कों पर जाम लगने से लोगों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पर्यटक नैनी झील में नौकायन का आनंद लेते और पेड़ों की छांव में बैठकर मौसम का लुत्फ उठाते दिखाई दिए। यह भी पढ़ें- ईद से वीकेंड तक नैनीताल-कैंची धाम में बाइकों पर रोक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...