बरेली, सितम्बर 15 -- बरेली। परिवहन निगम अब रोडवेज बसों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग एप के माध्यम से करेगा। विभाग वीओएलटी (व्हीकल ऑपरेटिंग लोकेशन ट्रैकिंग) एप से प्रदेश की सभी बसों को कनेक्ट कर रहा है। जिससे शिकायत मिलने पर डिपो और बस नंबर डालकर बस की करंट लोकेशन को ट्रैस किया जा सकेगा। यदि किसी यात्री की शिकायत होगी तो चालक-परिचालक से संपर्क कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। एआरएम अरुण कुमार वाजपेई का कहना है, रोडवेज बसों को वीओएलटी एप से कनेक्ट किया जा रहा है। जिससे बस की लाइव लोकेशन देखी जा सकेगी। बरेली रीजन के चारों डिपो की सभी बसों को एप से कनेक्ट किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...