वीएसएससी में प्रथम स्थान पर रहा जिले का प्रतिभावान छात्र
बहराइच, अगस्त 13 -- बहराइच। ग्राम पंचायत खजुरी पयागपुर निवासी इंद्र कुमार लोधी ने विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र तिरुवनंतपुरम द्वारा आयोजित टेक्निकल असिस्टेंट एसी पद की चयन प्रक्रिया में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, लगन, प्रतिभा और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। इस उपलब्धि पर गुरुवार को घसियारीपुरा स्थित उनके मामा के आवास समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पहुंचकर सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राम जी यादव, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश सिंह शैलू, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश लोधी, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव, सुनील लोधी, अधिवक्ता आनंद प्रकाश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.