रांची, जून 15 -- रांची। तुपूदाना स्थित विद्या मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीएमआईटी) में सोमवार को नशा मुक्ति जागरुकता अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने नो ड्रग्स और नो ड्रिंक के संदेश लिखे विभिन्न पोस्टर बनाकर जागरुकता फैलाई। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत किया। प्राचार्य राहुल भगत सहित संस्थान के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति को लेकर निकाली रैली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...