रांची, मार्च 1 -- रांची। बीएमआईटी तुपूदाना के शिक्षकों और छात्राओं द्वारा रविवार को नामकुम प्रखंड में तकनीकी शिक्षा जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान युवाओं को पॉलिटेक्निक और आईटीआई पाठ्यक्रमों के महत्व व रोजगार की असीम संभावनाओं की जानकारी दी गई। टीम ने सफल छात्रों के प्लेसमेंट के उदाहरण देते हुए बताया कि तकनीकी शिक्षा आत्मनिर्भर बनने का सशक्त माध्यम है। अभियान में ग्रामीण छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों से करियर संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...