सीतापुर, फरवरी 25 -- सीतापुर, संवाददाता। डीएम डॉ. राजागणपति आर ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय कार्टरगंज, विकासखंड महोली में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र में वीएचएसएनडी सत्र का निरीक्षण किया। जहां एएनएम बिना सूचना दिये गैरहाजिर मिलीं तो डीएम ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने उपस्थित महिलाओं से वार्ता की और उनकी वैक्सीनेशन संबंधी किताब का अवलोकन किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री से भी वार्ता की। मरीजों को दिये जाने वाली सुविधाओं के विषय में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप समुचित स्वास्थ्य सेवाएं मरीजों को मुहैय्या कराई जायें। वहीं एएनएम मालती देवी के बिना सूचना दिये अनुपस्थित होने पर डीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित को दिये। उन्होंने वजन मशीन, लम्बाई मापने वाली मशीन, दवाओं की उपलब्धता आद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.