कौशाम्बी, अप्रैल 30 -- प्रत्येक बुधवार व शनिवार को होने वाले स्वास्थ्य विभाग के आयोजन वीएचएसएनडी का डीएम डॉ. अमित पाल के निर्देश पर सीडीओ ने 42 अफसरों से औचक निरीक्षण कराया। निरीक्षण आख्या का अवलोकन करने के बाद सीडीओ ने खामियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिले के आठ ब्लॉकों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए वीएचएसएनडी सत्र का आयोजन स्वास्थ्य विभाग सप्ताह में दो बार कराता है। बुधवार को जिले भर में 61 वीएचएसएनडी सत्र माइक्रोप्लान के अनुसार आयोजित किया गया। इसकी हकीकत खंगालने के लिए डीएम के निर्देश पर बुधवार को सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने 42 अधिकारियों की टीम लगाकर निरीक्षण कराया। यह भी पढ़ें- दो सीडीपीओ को डीएम ने जारी की कारण बताओ नोटिस जिले भर के वीएचएसएनडी सत्र के निरीक्षण में पाई गई खामियों का अवलोकन...