मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- मड़वन, एक संवाददाता। गवासरा गांव के सहनी टोला में शनिवार को वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने अग्निपीड़ितों के राहत सामग्री का वितरण किया। घटना को दुखद बताते हुए कहा कि आग लगने से कई परिवारों के घर जलकर राख हो गए। उन्होंने सरकार द्वारा दी जा रही राहत पर असंतोष जताते हुए कहा कि अब तक जो सहायता दी गई है, वह पीड़ितों के नुकसान की तुलना में बेहद कम है। उन्होंने सरकार से प्रभावित परिवारों को समुचित मुआवजा देने की मांग की। इधर, पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी, राजद नेता मो. हैदर आजाद ने भी राहत सामग्री बांटी। इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद नीरा देवी, रामनरेश सहनी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...