सिद्धार्थ, अप्रैल 12 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। मतदाता सूची के अनुसार सिद्धार्थनगर जिले की वीआईपी सीट इटवा विधानसभा क्षेत्र में 42795 मतदाता कम हो गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं की कमी से आगामी विधानसभा चुनाव में किस दल का समीकरण बनेगा या बिगड़ेगा इसे लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं। यहां से सपा से चुनाव जीतने वाले माता प्रसाद पांडेय विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। इटवा विधानसभा 2017 में वीआईपी सीट थी। पहली बार भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते डॉ.सतीश चंद्र द्विवेदी प्रदेश में सरकार बनी तो बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया। पहली ही जीत में इतना बड़ा तोहफा मिलने की वजह तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष व सपा विधान माता प्रसाद पांडेय को उन्होंने शि...