शाहजहांपुर, अप्रैल 5 -- डीएम की गाड़ी के सामने हूटर बजाकर ओवरटेक करने वाले वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। यातायात निरीक्षक विनय कुमार पांडे ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि आरोपी युवक ने अपनी कार पर वीआईपी लिखकर हूटर बजाते हुए लापरवाही से गाड़ी चलाई, जिससे राहगीरों को चोट पहुंचने का खतरा उत्पन्न हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी आयुष त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.