कानपुर, फरवरी 16 -- कानपुर,प्रमुख संवाददाता डीएवी डिग्री कालेज में मंगलवार को बार चुनाव के मतदान की वजह से मेघदूत तिराहे से लेकर ग्रीन पार्क चौराहे तक दोपहर बाद से प्रत्याशियों के समर्थक बैनर-होर्डिंग्स लगाने को सड़कों से झुंड बनाकर निकले। इस वजह से दिन में 1 बजे से शाम तक मेघदूत तिराहे से ग्रीनपार्क चौराहे तक जाम लगा। बाकी कमी रागेंद्र स्वरूप आडीटोरियम रोड और डीएवी हास्टल रोड को वाहनों के मुड़ने से पूरी हुई। वाहनों की लंबी लाइन की वजह से पुलिस लाइन से रजिस्ट्री दफ्तर के सामने तक वाहन रेंगते नजर आए। इसमें कचहरी आने वाले लोग भी परेशान हुए। दोपहर लगभग 2 बजे टाटमिल से झकरकटी के बीच टीआई राजकुमार मिश्र ने सडक पर खड़ी बसों के चालन कराए, इसके बावजूद आधे पुल का रास्ता रोके खड़ी बसों से दिन में 1 से शाम 4 बजे तक जाम लगा। इसका असर टाटमिल चौराहे पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.