गोरखपुर, फरवरी 4 -- हाल ही में मुख्यमंत्री और अन्य वीआईपी लोगों की सुरक्षा में हुई चूक को देखते हुए सरकार ने एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। अब वीआईपी सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस की एक खास टीम तैयार की जाएगी। इसके लिए सरकार ने निर्देश जारी कर दिए हैं और एडिशनल एसपी से लेकर दरोगा स्तर तक के अधिकारियों से आवेदन भी मांग लिए हैं। चुनी गई टीम को इसी महीने मेघालय में स्पेशल ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। सरकार का मकसद साफ है कि वीआईपी सुरक्षा में अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इसलिए इस विशेष दस्ते को अत्याधुनिक तरीके से तैयार किया जा रहा है। हर जिले में तैनात होगी स्पेशल टीम इस योजना के तहत प्रदेश के हर जिले में एक स्पेशल वीआईपी सुरक्षा टीम बनाई जाएगी। यह ठीक वैसी ही होगी जैसी गोरखपुर में मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए प...