वीआईपी ड्यूटी से लौट रहे पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में मौत
अंबेडकर नगर, जून 20 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जनपद के अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अटवाई गांव निवासी पुलिसकर्मी सुरेंद्र वर्मा की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अयोध्या में वीआईपी ड्यूटी पूरी कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कुमारगंज क्षेत्र के पास उनकी बाइक छुट्टा पशु से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। सुरेंद्र वर्मा वर्तमान में बाराबंकी जनपद के असंद्रा थाने में तैनात थे। वर्ष 2006 में उन्होंने पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं शुरू की थीं और अपने कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव के लिए जाने जाते थे। अपने पीछे वह पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। उनका पुत्र मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है, जबकि पुत्री बीएससी की छात्रा है। सुरेंद्र वर्मा के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.