नई दिल्ली, मई 18 -- सामान्य ट्रेनों में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही रेलवे वीआईपी और आम ट्रेनों के बीच का भेदभाव खत्म करने जा रहा है। अब वीआईपी ट्रेनों को रास्ता देने के लिए सामान्य ट्रेनों को रोका नहीं जाएगा। रेलवे नई व्यवस्था पर काम कर रहा है। प्रीमियम ट्रेनों को समूह (कंबाइंड स्लॉट) में चलाया जाएगा।एक-दूसरे के रास्ते में बाधा नहीं बनेंगे अभी वीआईपी ट्रेनों को रास्ता देने के लिए सामान्य ट्रेनों को लूप लाइन पर रोक दिया जाता है। इससे आम ट्रेन तय समय पर गंतव्य पर नहीं पहुंच पातीं। नई व्यवस्था के तहत दोनों श्रेणियों की ट्रेनों का समय ऐसे व्यवस्थित किया जाएगा कि वे एक-दूसरे के रास्ते में बाधा न बनें। दोनों को निर्धारित समयांतर पर चलाया जाएगा।प्रीमियम ट्रेनों को कंबाइंड स्लॉट में चलाया जाएगा रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया क...