हरिद्वार, अप्रैल 9 -- हरिद्वार। विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर वीआईपी घाट पर जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) उत्तराखंड की ओर से भव्य और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सामूहिक नमोकार महामंत्र जाप से पूरा घाट भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में 'स्ट्रींग्स म्यूजिकल केयर' के चेयरमैन राहुल अरोड़ा और रजत जैन के नेतृत्व में करीब 150 संगीतकारों व गायकों ने नमोकार महामंत्र की मधुर प्रस्तुति दी। सामूहिक स्वर में गूंजे मंत्र जाप ने उपस्थित लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसका सीधा प्रसारण 108 देशों में किया गया, जिससे दुनियाभर में श्रद्धालु इससे जुड़े। मुख्य अतिथि के रूप में आईएएस अधिकारी प्रतीक जैन, प्रबंध निदेशक गढ़वाल मंडल विकास निगम मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर आचार्य बालकृष्ण और एकम्स ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.