लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 11 -- छोटी काशी कॉरिडोर के निर्माण कार्य ने बुधवार को एक और महत्वपूर्ण चरण पार किया, जब मंदिर जाने वाली वीआईपी सड़क की तरफ वीआईपी गेट बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई। कार्यदाई संस्था ने जेसीबी की मदद से गेट की नींव की खुदाई शुरू कर फाउंडेशन तैयार करने का काम तेज कर दिया है, जिसके बाद आकर्षक वीआईपी गेट खड़ा किया जाएगा। कार्यदाई संस्था के अधिकारियों के अनुसार इसी दिशा में आगे एक आधुनिक वीआईपी कक्ष भी बनाया जाना है, ताकि विशेष अतिथियों के लिए सुविधाजनक व्यवस्था हो सके। पूरी टीम लगातार निर्माण की गुणवत्ता व गति पर नजर बनाए हुए है। इधर बूढ़े बाबा मंदिर की ओर बने फाउंडेशन में भी जल्द पत्थर लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि मंदिर क्षेत्र के इस हिस्से का निर्माण निर्धारित समय से पहले पूरा कराने की तैयारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.