समस्तीपुर, अप्रैल 22 -- दलसिंहसराय। पुलिसिया गश्ती को धता बताते हुये शहर के पॉश इलाका वीआईपी कॉलोनी में घर के गेट पर लगी बाइक की डिक्की तोड़कर बदमाशों ने करीब तीन लाख रुपये के सोना के गहने चुरा लिये। मामले को लेकर शिक्षक दिवाकर झा ने थाने में अज्ञात बदमाशों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। डिक्की से गहने उड़ा लेने की घटना मंगलवार देर शाम की बतायी गई है। मामले को लेकर श्री झा ने बताया कि बछवाड़ा थाना क्षेत्र के सुरो निवासी अपने दामाद कुमार प्रियदर्शी के साथ शहर स्थित गुदरी रोड में एक ज्वेलर्स के यहां से सोना के पुराने गहने का मूल्यांकन कराने के बाद वापस लौटकर अपने घर के बाहर बाइक लगाया था। यह भी पढ़ें- मेन बाजार में बाइकर्स गिरोह ने बाइक की डिक्की से उड़ाये पचास हजार कुछ देर बाद अपने घर जाने के लिये दामाद बाहर न...