मथुरा, अप्रैल 1 -- वृंदावन ,ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में वीआईपी व्यवस्था को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर परिसर के वीआईपी कटघरे में एक कपल द्वारा वरमाला और अंगूठी पहनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।बताया जा रहा है कि मंदिर के जगमोहन के सामने बने वीआईपी कठघरे में यह पूरा बाकया हुआ। आम तौर पर विशिष्ट अतिथियों के लिए विशेष दर्शन की व्यवस्था रहती है। वायरल वीडियो में कपल को एक-दूसरे को वरमाला पहनाते दिख रहे हैं। कपल एक सेवायत के चरण छूते भी इस वीडियो में दिख रहे हैं। घटना के सामने आने के बाद श्रद्धालुओं का कहना है कि एक ओर सामान्य भक्तों को घंटों लंबी कतारों में खड़े होकर दर्शन का इंतजार करना पड़ता है, वहीं दूसरी ओर वीआईपी कटघरे में इस तरह की गतिविधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.