कुशीनगर, जून 1 -- कुशीनगर। विश्व हिन्दू महासंघ के जिला इकाई की मासिक बैठक पडरौना शहर में हुई। इसके मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल रहे। बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। राजन जायसवाल ने कहा कि 5 से 11 जून तक विश्व हिन्दू महासंघ के संरक्षक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 55 वां जन्म दिवस हिन्दू स्वाभिमान सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। 5 जून को सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर केसरिया ध्वज फहराएंगे। मंदिरों में ओम नमः शिवाय का जाप किया जाएगा। इसके बाद सभी पदाधिकारी मेडिकल कॉलेज में मरीजों को फल व मिठाई बांटेंगे। यह भी पढ़ें- श्री कृष्ण सेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी भंग, 15 जून को होंगे नए चुनाव उसके बाद विशुनपुरा क्षेत्र के अकबरपुर की मुसहर बस्ती में बच्चों के बीच में मुख्यमंत्री का जन्मदिवस म...