रांची, सितम्बर 6 -- रांची। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के 63वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को डोरंडा स्थित श्री शिव मंदिर परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धर्म, संस्कृति तथा राष्ट्र की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विहिप के पटना क्षेत्र संत संपर्क प्रमुख, आचार्य वीरेंद्र विमल ने कहा कि विहिप के माध्यम से हिंदू समाज की विभिन्न समस्याओं का स्थायी निराकरण संभव है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण का मुख्य उद्देश्य धर्म की पुनर्स्थापना और अधर्म का विनाश था, ठीक उसी मूल भावना के साथ विहिप निरंतर प्रयासरत है। सामाजिक समरसता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि विहिप ने जातिगत भेदभाव को मिटाकर सभी हिंदुओ...