अयोध्या, जून 7 -- अयोध्या,संवाददाता। आचार्य भानुदत्त त्रिपाठी मधुरेश द्वारा लिपिबद्ध जीवन वीणा का विहिप के अंतर्राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने रविवार की दोपहर अनावरण एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कारसेवक पुरम् के राम सदन में अनौपचारिक अनावरण के बाद पुस्तक में भगवान श्रीराम के जीवन पर काव्यांजलि ,आरती वा राम के मर्यादित जीवन पर लिखे गये विभिन्न लेखों पर हर्ष व्यक्त करते हुये इसे भक्त और साहित्य प्रेमियों के लिये उपयोगी बताया। साहित्यिक जनपद उन्नाव के गुलरिहा ग्राम में जन्मे लेखक कवि रचनाकार और देश के विभिन्न राज्यों में सरकारी और अर्धसरकारी संस्थाओं से सम्मानित आचार्य भानुदत्त त्रिपाठी मधुरेश की अब तक 70 से ऊपर पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इनमें कई पुरस्कृत भी हुई हैं| विभिन्न संस्थानों ने मधुरेश को अलग-अलग अलंकृत भी किया है। व...