विहिप व बजरंग दल आज एसपी को सौंपेंगे ज्ञापन
रामपुर, अगस्त 4 -- सावन के पवित्र माह में नगर के बमनपुरी स्टेडियम के पीछे गोवंश के अवशेष मिलने और मिलक क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर में युवती से जुड़े मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने के विरोध में आज प्रदर्शन किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मंगलवार सुबह 11 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को ज्ञापन सौंपेंगे। विहिप-बजरंग दल के पदाधिकारियों का कहना है कि बहादुरपुर की घटना के 10 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। संगठन के अनुसार ज्ञापन सौंपने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की सुबुद्धि के लिए एसपी कार्यालय परिसर में ही सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Rampur News: बमनपुरी स्टेडियम के पास गोवंश के अवशेष मिले,हंगामा संगठन ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और धर्मप्रेमी जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.