बेगुसराय, अगस्त 2 -- बरौनी। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के द्वारा भगवा वस्त्र पहनकर हिन्दू देवी-देवता व साधु संत का अपमान करने के विरोध में रविवार को विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल के द्वारा नगर भ्रमण कर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया। साथ ही, वाटिका चौक के निकट पुतला दहन किया गया। इस दौरान विहिप जिला सह मंत्री रौशन मिश्र ने कहा कि पप्पू यादव व राहुल गांधी के द्वारा सनातन धर्म व हिन्दू देवी-देवता का अपमान हिन्दू समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। मौके पर नन्द किशोर गुप्ता, प्रखंड संयोजक मनीष बिहारी, जितेन्द्र गुप्ता, प्रिंस झा, नंद किशोर, पुष्प राज, नीतीश कुमार आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंका, जमकर नारेबाजी यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन किया यह भी पढ़ें- सांसद पप्पू यादव...