मोतिहारी, मई 18 -- मोतिहारी, एक संवाददाता। विश्व हिन्दू परिषद विधि प्रकोष्ठ व पटना उच्च न्यायालय प्रकोष्ठ की दो दिवसीय प्रांत बैठक रविवार को संपन्न हुई। उद्घाटन जगत गुरू वामाचार्य सेवक संजय नाथ विहिप के केन्द्रीय संयोजक सह वरीय अधिवक्ता अभिषेक आत्रेय, क्षेत्र संगठन मंत्री आनन्द कुमार, बिहार झारखंड प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता, प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ. शंभूनाथ सिकरिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सेवक संजय नाथ ने बताया कि विधि प्रकोष्ठ हिन्दुओं को संरक्षित करने और मठ मंदिरो को बचाने में मील का पत्थर साबित होगा। केन्द्रीय संयोजक अभिषेक आत्रेय ने कहा कि लिगल सेल धर्मान्तरण व वक्फ बोर्ड द्वारा एक्वायर जमीन के खिलाफ देश भर में लड़ रहा है। यह भी पढ़ें- वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में आंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन साथ ही मठ मंदिरों के...